Shahdol News: 500 रुपये देकर चिकन मंगाया, फिर घर में हुआ ऐसा कांड

Spread the love

मध्य प्रदेश: के शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी नहीं कराने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही माता-पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

500 रुपये के चिकन से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, देवरा गांव के रहने वाले दउआ अपनी पत्नी यशोदा के साथ करीब एक महीने बाद मजदूरी करके घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद उन्होंने खुशी में अपने बेटे अंजू को 500 रुपये देकर चिकन लाने के लिए भेजा।

चिकन लेकर लौटने के बाद अंजू ने अपनी शादी नहीं कराने की बात को लेकर माता-पिता से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया।

इलाज के दौरान पिता की मौत

हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, मां यशोदा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने बताया कि शादी को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने अपने माता-पिता पर हमला किया था, जिसमें पिता की मौत हो गई और मां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.