आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे पीएम मोदी?’ कांग्रेस का केंद्र सरकार से पूछा सवाल

Spread the love

नई दिल्ली: कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि मोदी सरकार के 12 वर्षों का यही है असली सार: झूठे वादों की बहार और जनता पर महंगाई और बेरोजगारी का क्रूर वार। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।

जयराम रमेश का केंद्र पर अटैक

जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘अब खुद सरकारी आंकड़े भी बता रहे हैं कि जून में खुदरा महंगाई 17 महीने के उच्चतम स्तर 4.38 फीसदी पर पहुंच गई है, जबकि ग्रामीण भारत में यह 4.74 फीसदी है। जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि महंगाई के साथ अब बैंकों की ब्याज दरें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मध्यम वर्ग पर घर और गाड़ी की मासिक किस्त का बोझ भी बढ़ सकता है। महंगाई के मुद्दे पर आई ताजा रिपोर्ट से सियासी घमासान तेज होने लगा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस पर रिएक्ट करते हुए केंद्र सरकार को घेरा है। यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी से चुप्पी तोड़ने की अपील भी कर दी है।

‘मुनाफा पूंजीपतियों की जेब में बोले कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि मुनाफा पूंजीपतियों की जेब में और बोझ आम जनता की पीठ पर क्यों? कांग्रेस महासचिव ने यह भी प्रश्न किया कि पूंजीपतियों के संरक्षक प्रधानमंत्री मोदी आम जनता के दर्द पर कब बोलेंगे? पूंजीपतियों के संरक्षक प्रधानमंत्री मोदी आम लोगों की तकलीफों के बारे में कब बात करेंगे?

खुदरा महंगाई दर को लेकर कांग्रेस ने किया रिएक्ट

कांग्रेस नेता ने ये टिप्पणी उस समय की जब भारत की खुदरा महंगाई दर जून में बढ़कर 4.38 फीसदी हो गई। खाने-पीने की चीजों और ईंधन की ऊंची कीमतें इसकी मुख्‍य वजह रही। यह आंकड़ा 17 महीनों में पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक के 4 फीसदी के मीडियम टर्म इनफ्लेशन टारगेट से ऊपर चला गया।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.