Gudi Padwa 2026: कन्फ्यूजन खत्म! जानें 19 या 20 मार्च में कब है गुड़ी पड़वा

Spread the love

Gudi Padwa 2026: गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, जिसे खासतौर पर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। साल 2026 में इसकी तारीख को लेकर कई लोग असमंजस में हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च सुबह 6:52 बजे से शुरू होकर 20 मार्च सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। ऐसे में गुड़ी पड़वा 19 मार्च 2026 को ही मनाया जाएगा।

जानिए शुभ मुहूर्त

इस दिन शुभ मुहूर्त में गुड़ी फहराना बेहद शुभ माना जाता है। अलग-अलग समय पर पूजा का महत्व बताया गया है—

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:51 से 5:39 बजे

विजय मुहूर्त: दोपहर 2:30 से 3:18 बजे

गोधुली मुहूर्त: शाम 6:29 से 6:53 बजे

निशिता मुहूर्त: रात 12:05 से 12:52 बजे

इस बार क्यों खास है पर्व?

इस साल गुड़ी पड़वा का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि इसी दिन से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना शुरू की थी।

इतिहास में भी यह दिन खास है, क्योंकि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपनी जीत के बाद गुड़ी फहराने की परंपरा शुरू की थी।

गुड़ी पड़वा की परंपराएं

इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और मुख्य द्वार पर तोरण व रंगोली बनाते हैं। गुड़ी को विजय और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

बांस की डंडी पर कपड़ा बांधकर, ऊपर कलश रखकर और नीम-पत्तियों से सजाकर गुड़ी बनाई जाती है। इसे घर के ऊंचे स्थान पर स्थापित किया जाता है।

साथ ही इस दिन नीम, गुड़ और इमली का मिश्रण खाना शुभ माना जाता है, जो जीवन के विभिन्न अनुभवों का प्रतीक होता है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.