असम। Assam Flood Viral Video: देश में इन दिनों मानसून का तांडव जारी है। कई राज्यों में आए बाढ़ ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई नदी नाले उफान पर है। कई जगह हालात ऐसे हो गए है कि लोगों को अपनी जान बचाने के लिए घरों को छोड़ना तक पड़ा है। इसी बीच असम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पिता भीषण बाढ़ के बीच अपने बच्चों की जान बचाते दिख रहे है।
Assam Flood Viral Video वायरल हो रहे वीडियो में एक पिता (Father Saves Children Video) बाढ़ के तेज बहाव के बीच अपने बच्चों को एक बड़े टब में बैठाकर लबालब पानी में तैरते हुए सुरक्षित स्थान की ओर ले जाता नजर आ रहा है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। लगातार हो रही बारिश (assam heavy rain) के कारण असम के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जहां हजारों परिवार जलभराव की परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
वीडियो के वायरल होते ही लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं।
