CG News: जोताई करने खेत पहुंचा किसान करंट की चपेट में आया, दर्दनाक हादसे में हुई मौत

Spread the love

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में मंगलवार को दर्दनाक घटना हुई। खेत में जोताई कर रहे किसान की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बैगा टोला निवासी (43 वर्ष) महेश वर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

खेत में काम के दौरान चपेट में आया

जानकारी के अनुसार, महेश वर्मा (43 वर्ष) मंगलवार को अपने खेत में जोताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खेत में स्थित बोरवेल के लिए बिछाई गई बिजली लाइन की चपेट में आने से उन्हें तेज करंट लग गया। करंट लगते ही वे गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर पड़े. हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए. घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा बोरवेल की बिजली लाइन के संपर्क में आने से हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.