CG Bastar News: बस्तर में पुलिस का एक्शन, मुखबिर की सूचना पर दो तस्कर गिरफ्तार, 5 लाख का गांजा बरामद

Spread the love

बस्तर: छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को आरोपियों के पास से 11 किलो गांजा मिला है। जिसकी मार्केट में कीमत करीब 5 लाख 84 हजार रुपए है। बस्तर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11 किलो गांजा बरामद हुआ है। ये लोग गांजा रायपुर में सप्लाई करने वाले थे।

पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ की आरोपी गांजा को रायपुर ले जाने की तैयारी में थे। उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि दो युवक धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ललित कुशुलिया और बिरन्ची गोरोडिया बताया। दोनों ओडिशा के रायगढ़ा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने जब दोनों के बैग की तलाशी ली तो उसमें 10 पैकेट गांजा मिला।

11 किलो गांजा मिला

पुलिस के अनुसार, 11 किलो 673 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा की कीमत 5 लाख 83 हजार 650 रुपए बताई गई है। गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई जारी रहेगी

मामले की जानकारी देते हुए CSP सुमीत कुमार ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • गांजे को राजधानी रायपुर में करना था सप्लाई
  • पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को किया गिरफ्तार
  • बरामद गांजे की मार्केट में कीमत 5 लाख से ज्यादा

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.