नई दिल्ली: Rahul Gandhi on PM Modi देशभर में NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। हांलांकि परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में संशोधन विधेयक (Paper Leak Amendment Bill) को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। लेकिन इसके बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने राहुल गांधी ने पेपर लीक मामले को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला है। गांधी ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक नहीं रोक पाए।
Rahul Gandhi on PM Modi राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए लिखा है कि ‘‘मेट्रो बंद करो। रास्ते बंद करो। दुकानें बंद करो। इंटरनेट बंद करो। खाना बंद करो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपना हक मांग रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी, प्रश्नपत्र लीक।’’
राहुल ने उठाया पैलेट गन का मुद्दा
इससे पहले शुक्रवार को भी पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि ‘जब यह युवा हाथों में हिंदुस्तान का तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था, तब इसे पैलेट गन से मारा गया। सरकार कहती है कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन सच्चाई सबके सामने है।’