Datia By Election Ticket Controversy: हाईवे पर उग्र प्रदर्शन…लगी इस्तीफे की झड़ी, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए बागी तेवर

Spread the love

दतिया। Datia By Election Narottam Mishra Ticket Controversy: भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उप चुनाव ( Datia By Election Ticket Controversy) के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने अप्रत्याशित तरीके से यहाँ के लिए आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari BJP) को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से उनके कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश और नाराजगी देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि भाजपा की पूरी जिला कार्यकारिणी ने इस्तीफे की पेशकश भी कर दी है।

राजनीति की बिसात पर इस वक्त की सबसे बड़ी हलचल मध्य प्रदेश के दतिया से सामने आ रही है। जिसे कभी सबसे अधिक अनुशासन प्रिय दल माना जाता था, उस भाजपा के भीतर आज बगावत की आग भड़क उठी है। ​दतिया उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलना, पार्टी के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया है। इस फैसले के विरोध में दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। नाराजगी का आलम यह है कि भाजपा की पूरी जिला कार्यकारिणी, दतिया विधानसभा के तमाम मंडल अध्यक्षों और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

लगी इस्तीफे की झड़ी

दतिया उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से उपजा असंतोष भारतीय जनता पार्टी के लिए एक गंभीर राजनीतिक संकट बन गया है, जहाँ पार्टी की अनुशासित छवि को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं ने खुलकर विद्रोह कर दिया है और पूरी जिला कार्यकारिणी सहित तमाम मंडल अध्यक्षों व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश कर सड़क पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है।

समर्थकों ने वाहनों और पुलिस पर किया पथराव

Datia By Election Narottam Mishra Ticket Controversy  दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जैसे ही टिकट करने की खबर फेल भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा और नाराज कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चक्का जाम कर दिया। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने वाहनों और पुलिस पर पथराव किया। गाड़ियां पलट दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर सुबह 4 बजे भीड़ भगाई। करीब 15 KM रोड रातभर जाम रहा। BJP ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया है, इसलिए समर्थक नाराज हैं। पुलिस ने कई उपद्रवी हिरासत में लिए।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार चयन को लेकर विरोध किया दतिया के SP मयूर खंडेलवाल ने कहा, “कल दतिया शहर में 3000 से ज़्यादा उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। उन्होंने बाज़ार बंद कराने की कोशिश की। वे कल शाम 6 बजे से ही ‘चक्का जाम’ के लिए यहां बैठे थे। कलेक्टर और मैंने उनसे कई बार यहां से हटने और ‘चक्का जाम’ खत्म करने के लिए बात की। इसकी वजह से लगभग 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। आस-पास के ज़िले भी प्रभावित हो रहे हैं। सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अचानक पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद पथराव और तेज़ हो गया। हमारे 6 से ज़्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वे सभी अस्पताल में भर्ती हैं। मुझे और एडिशनल SP को भी चोटें आईं। फिर हमने दोबारा आंसू गैस के गोले छोड़े और सख्ती दिखाते हुए उन्हें भागया। वे अब छिपे हुए हैं। उनसे कहा गया है कि या तो सरेंडर करें या शांति से चले जाएं। ‘चक्का जाम’ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक जाम को हटाया जा रहा है। पूरे ज़िले में पुलिस बल तैनात है।

वहीं सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व दतिया घटनाक्रम से बेहद नाराज़ है और बीजेपी दफ्तर में नरोत्तम समर्थकों के उपद्रव से निपटने के लिए प्रशासन को सख्त से निर्देश दिए है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.