रायपुर: बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून सक्रिय है। कई हिस्सों में इस समय जमकर बारिश हो रही है, तो वहीं कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी मौसम सुहाना बना हुआ है। (Chhattisgarh Heavy Rain IMD Alert) पिछले कई दिनों से अलग अलग जिलों में बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
CG Weather Report Today: 30 जुलाई तक बारिश की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब ने मानसून को फिर ताकत दे दी है। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।इतिहास
Aaj Chhattisgarh ka Mausam: रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई
राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहने और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। महासमुंद जिले के बसना में सबसे अधिक 15 सेंटीमीटर और सरायपाली में 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। (Chhattisgarh Heavy Rain IMD Alert) सोनाखान में 7 सेंटीमीटर, जबकि जनकपुर-भरतपुर और पिथौरा में 4-4 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा कई जिलों में 1 से 3 सेंटीमीटर तक वर्षा रिकॉर्ड की गई।
- 30 जुलाई तक बारिश चेतावनी।
- कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट।
- गरज-चमक और वज्रपात संभव।