सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक व्यक्ति ने बेवफाई के शक में अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। प्रेमी को शक था कि उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका का किसी और से अफेयर है जिसके बाद उसने पार्क में बुलाया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रेमिका की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने सूरजपुर में हुए एक युवती के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। सोमवार को पुलिस ने बताया कि युवती के प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला किया था। 19 साल की प्रेमिका की शक पर हत्याप्रेमी को शक था, किसी और से बात करती हैरात में दोनों के बीच हुआ था विवाद

मामले की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू पार्क की है। अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान राधिका राजवाड़े के रूप में हुई है। वह अपने प्रेमी रितेश राजवाड़े के साथ पार्क में थी, तभी दोनों के बीच विवाद हो गया।
दोनों के बीच हुआ था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रितेश को शक था कि राधिका किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है, जिसके कारण दोनों के बीच कहासुनी हुई। उन्होंने बताया कि गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू निकाला और राधिका की गर्दन पर कई बार वार कर दिए। इसके बाद वह मोटर साइकिल से मौके से फरार हो गया।
अस्पताल ले जाते समय मौत
अधिकारी ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने के शक में अपराध करने की बात स्वीकार की। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।