रायपुर: पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की बैठक में समाज के विकास के लिए बड़ी घोषणा की गई। पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी, महासचिव बलराम पी आहुजा और कोषाध्यक्ष कैलाश बालानी की अनुशंसा पर कई सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में मौजूद वरिष्ठ सदस्यों ने सभी को नवीन दायित्व निर्वाहन पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

किसे कौन सी नई जिम्मेदारी मिली :
मनोहर चंदनानी : प्रमुख सलाहकार
अमर चंदनानी : उपाध्यक्ष (सचिव पद से पदोन्नत)
राजा सन्त्वानी : उपाध्यक्ष
रतन वर्ल्यानी : सचिव
राजू चन्दानी : सचिव
विकास तनवानी : सचिव
गौरव मंधानी : सह प्रवक्ता
सागर खटवानी : सह सचिव
मनीष आहूजा : सह सचिव
बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठ लोगों ने बधाई दी और ‘जय झूलेलाल’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
