
रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) का तीसरा सीजन 3 जून से शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अध्यक्ष विजय शाह ने मीडिया को जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस बार CCPL को और भी भव्य और रोमांचक बनाया जा रहा है।
प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रायपुर राइजोन और राजनांदगांव पैंथर्स के बीच खेला जाएगा।विजय शाह ने बताया कि मैच देखने के लिए दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद मिले स्क्रीनशॉट को दिखाने पर स्टेडियम में फिजिकल टिकट उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि 3 जून को होने वाले उद्घाटन मैच और 14 जून के फाइनल मुकाबले में दर्शकों के लिए आकर्षक इनाम भी रखे गए हैं।
पहला इनाम टू-व्हीलर वाहन होगा। इसके अलावा 40 हजार, 30 हजार, 25 हजार, 22,500, 20 हजार, 18 हजार, 16,500 और 14-14 हजार रुपए तक के कैश प्राइज भी दिए जाएंगे।वहीं 4 जून से 12 जून तक होने वाले लीग मैचों में प्रतिदिन 10 दर्शकों को 10-10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
आयोजकों का कहना है कि इस बार टूर्नामेंट में क्रिकेट के साथ-साथ एंटरटेनमेंट और दर्शकों के लिए कई खास एक्टिविटी भी रखी गई हैंबाइट, विजय शाह, डायरेक्टर CSCS