Smart Meter Protest: महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन, 1 अगस्त से होगी शुरुआत

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली का मुद्दा प्रदेश में गर्माया हुआ है. अब इसे जनआंदोलन बनाने का ऐलान कांग्रेस ने कर दिया है. आंदोलन की शुरुआत 1 अगस्त होने जा रही है. आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेसवार्ता कर 2 महीने तक आंदोलन चलाने की घोषणा की.

भाजपा सरकार में महंगी बिजली बिल से लोग त्रस्त : बैज

दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता महंगी बिजली बिल से त्रस्त हैं. स्मार्ट मीटर लूट का मीटर बन गया है. बिजली में राज्य सरप्लस है. बावजूद इसके राज्य की जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. बिजली के दाम में लगातार वृद्धि कर जनता पर महंगाई का भार डाला जा रहा है. बेहिसाब मीटर घूम रहा है और हजारों का बिल थमाया जा रहा है.

ये है कांग्रेस की प्रमुख मांगें

बैज ने कहा, कांग्रेस सरकार में हॉफ बिजली की योजना थी. इसे बंद कर दिया गया है. हमारी मांग है कि 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना को शुरू किया जाए. स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाया जाए. इसे जनता पर थोपा न जाए. इसे ऐच्छिक किया जा रहा. जबरन लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाया उसे हटाया जाए.

दो महीने बाद सीएम हाउस का करेंगे घेराव

इन मांगों को लेकर कांग्रेस 2 महीने तक कई चरणों में आंदोलन चलाएगा. शुरुआत 1 अगस्त को सभी जिलों में प्रेसवार्ता के साथ होगी. इसके साथ ही सभी घरों में जाकर महंगी बिजली और स्मार्ट के विरोध में फार्म भरवाया जाएगा. वहीं पंचायत, ब्लॉक, जिला से लेकर प्रदेश तक प्रदर्शन किया जाएगा. 2 महीने बाद मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा. दीपक बैज ने कहा कि यह स्मार्ट मीटर महतारी वंदन पैसा वसूल योजना है. इसे तत्काल हटाया जाए.

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.