Raipur Marriage Fraud Case: नाम कुछ और, पहचान कुछ और! शादी के 6 साल बाद सामने आया चौंकाने वाला दावा

Spread the love

रायपुर: Raipur Marriage Fraud Case राजधानी रायपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर दोस्ती कर शादी करने का आरोप लगाये है। पंडरी थाने में पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि 6 साल पहले आरोपी सुफरान शेख ने अपना नाम सोनू बताया और शादी कर एक साल अपने पंडरी स्थित घर में नानी और बहनो के साथ रखा। पीड़िता गर्भवती होने के बाद एक बेटे को भी जन्म दिया। इस बीच आरोपी सुफरान शेख हत्या के प्रयास में जेल चला गया और एक साल से अधिक समय जेल में रहा।

Raipur Marriage Fraud Case पीड़िता का आरोप है कि वापस आने के बाद सुफरान शेख उसका बच्चा नहीं दे रहा था जिसकी शिकायत करने पहुंची है। वहीं आरोपी युवक के परिजनो का कहना है कि युवती को हमलोग ने स्वीकार करते हुए अपने साथ रखा और वहीं भाई के जेल जाने के बाद आधार सेंटर जाकर खुद अपना नाम बदलवाया।

जानकारी मिलने के बाद बडी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता पंडरी थाने पहुंचे और युवती की FIR दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की। वही पंडरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिस की तरफ से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आये है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.