रायपुर। रायपुर में सोशल मीडिया पर कथित प्राइवेट पूल पार्टी का एक पोस्टर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. पोस्टर में ₹4,999 की एंट्री फीस, सीक्रेट लोकेशन और एक्ट्रेस व मॉडल्स के साथ इंटरेक्शन का दावा किया गया है.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कथित प्राइवेट पूल पार्टी का विवादित पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. इस इवेंट की एंट्री फीस ₹4,999 है और आयोजकों का दावा है कि इसमें शामिल होने वालों को मशहूर अभिनेत्रियों और मॉडल्स से मिलने और बातचीत करने का मौका मिलेगा. साथ ही, पोस्टर में यह भी बताया गया है कि एंट्री कुछ चुनिंदा मेहमानों तक ही सीमित रहेगी और वेन्यू की जानकारी पेमेंट करने के बाद ही दी जाएगी.

पुलिस कमिश्नरेट ने शुरू की मामले की जांच
पोस्टर सामने आने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पोस्टर को फैलाने के लिए किन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अकाउंट्स का इस्तेमाल किया गया और क्या इस कार्यक्रम के लिए कोई आधिकारिक अनुमति ली गई थी. फिलहाल पुलिस वायरल पोस्टर की सच्चाई की जांच कर रही है और आयोजकों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पोस्टर किसी असली कार्यक्रम से जुड़ा है या इसे सिर्फ़ पब्लिसिटी के मकसद से फैलाया गया था.
वायरल हुआ सीक्रेट पूल पार्टी का पोस्टर
पुलिस के अनुसार इंटरनेट पर एक कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल होने के बाद रायपुर में फिर से हलचल मच गई है. वायरल पोस्टर में दावा किया गया है कि एक गुप्त जगह पर पूल पार्टी आयोजित की जा रही है, जिसकी एंट्री फ़ीस ₹4,999 है. इसमें यह भी बताया गया है कि पार्टी में एंट्री सीमित लोगों के लिए ही है. पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि पोस्टर असली है या इसे सिर्फ प्रमोशन के मकसद से बनाया और फैलाया गया था
बजरंग दल ने जताई आपत्ति
पूल पार्टी के वायरल पोस्टर को लेकर बजरंग दल ने भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि रायपुर में पहले भी इस तरह के पोस्टर सामने आ चुके हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह का कोई आयोजन किया गया तो संगठन इसका विरोध करेगा. फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है.
फिलहाल पुलिस वायरल पोस्टर की प्रामाणिकता, आयोजकों की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पोस्टर वास्तविक आयोजन से जुड़ा है या केवल प्रचार के उद्देश्य से वायरल किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।