RBI Plastic Notes India: क्या बंद हो जाएंगे पुराने नोट? 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक नोटों को मिली मंजूरी, जानिए कब से मिलेंगे…

Spread the love

नई दिल्ली। RBI Plastic Notes India: क्या आपके जेब में रखें हुए नोट अक्सर गलती से फट जाते हैं? अब ये परेशानी जल्दी ही दूर होने वाली है क्योंकि सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को 10 रुपये और 20 रुपये के 100-100 करोड़ प्लास्टिक नोटों को फील्ड ट्रायल की मंजूरी दे दी है। अब आप सभी के मन में यह सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि क्या अब पुराने कागज के नोट बंद हो जाएंगे?

लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Minister Pankaj Chaudhary) ने बताया कि RBI इन नोटों (RBI Plastic Notes India) को पहले सीमित स्तर पर जारी करेगा। ट्रायल का मकसद यह जांचना है कि भारत की अलग-अलग परिस्थितियों में ये नोट कितने टिकाऊ और उपयोगी साबित होते हैं। अगर परीक्षण सफल रहता है, तो बड़े पैमाने पर जारी करने पर विचार किया जाएगा।

क्यों खास हैं पॉलिमर नोट?

प्लास्टिक नोट मौजूदा कागज वाले नोटों की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होंगे। ये नोट जल्दी नहीं फटेंगे, पानी से खराब नहीं होंगे और लंबे समय तक उपयोग में रहेंगे, जिससे नोट बदलने की जरूरत कम पड़ेगी और सरकार का नोट छापने का खर्च भी कम हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के करीब 60 देशों में पॉलीमर नोट पहले से उपयोग किया जा रहा हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, कनाडा, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों भी शामिल है। इन नोटों का फायदा यह है कि ये पानी और गंदगी से जल्दी खराब नहीं होते।

बंद हो जाएंगे कागज के नोट?

RBI Plastic Notes India प्लास्टिक नोट जारी होने की खबर के सामने आते ही अब सभी के मन में यह सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि क्या अब पुराने कागज के नोट बंद हो जाएंगे? जी नहीं कागज के नोटों को बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पॉलिमर नोट मौजूदा कागजी नोटों के साथ ही चलन में रहेंगे। यानी लोगों को अपने पास मौजूद कागजी नोट बदलवाने की जरूरत नहीं होगी।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.