Madhya Pradesh News: सिंगरौली कोर्ट से 5 साल के मासूम के साथ महिला लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Spread the love

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली न्यायालय परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोर्ट में चल रहे तलाक के मुकदमे की पेशी पर आई 29 वर्षीय महिला अपने 5 साल के मासूम बच्चे के साथ न्यायालय परिसर से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई।

न्यायालय परिसर से हुई गायब

पूरा मामला माड़ा थाना क्षेत्र के जरहा गांव से जुड़ा है। गुमशुदा महिला प्रियंका अग्रहरी के भाई ने बताया कि उनकी बहन का अपने पति जितेंद्र कुमार गुप्ता जो बैढ़न का रहने वाला है के साथ तलाक का केस चल रहा है।

प्रियंका अपने 5 साल के मासूम बेटे शिवांस राज गुप्ता के साथ जरहा गांव से बैढ़न कोर्ट आई थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने अपने वकील रामललित कुशवाहा से संपर्क किया।

वकील ने परिजनों को जानकारी दी कि प्रियंका बच्चे के साथ करीब 4 बजे कोर्ट परिसर से बाहर निकली थी लेकिन उसके बाद वह न तो घर पहुंची और न ही किसी रिश्तेदार के यहां गई।

CCTV खंगाल रही पुलिस, पति पर घूमी शक की सुई

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने बैढ़न कोर्ट परिसर, बस स्टैंड और संभावित रास्तों पर खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए CSP (सिटी एसपी) ललित बैरागी ने बताया कि न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चूंकि महिला का अपने पति से विवाद और तलाक का केस चल रहा है, इसलिए पुलिस पति को हिरासत में लेकर उससे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मां और मासूम बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.