CG BJP Vidhayak Dal: भाजपा की रणनीति तैयार! MLAs को मिला नया चुनावी टारगेट

Spread the love

भाजपा विधायक दल की बैठक खत्म, MLAs को मिली ये नसीहत, चुनाव को लेकर भी दिया गया ये टॉस्क, Chhattisgarh BJP Vidhayak Dal Meeting News


रायपुर। CG BJP Vidhayak Dal Meeting राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंगलवार को भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ संगठन पदाधिकारियों ने विधायकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए।

CG BJP Vidhayak Dal Meeting बैठक के बाद वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों के कामकाज की समीक्षा की और जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार जनसंपर्क करने को कहा गया है।

वन मंत्री ने बताया कि बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी की रणनीति पर भी चर्चा हुई। संगठन की ओर से विधायकों को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कांग्रेस द्वारा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए केदार कश्यप ने कहा कि “जिन पर छत्तीसगढ़ और देश की जनता ने विश्वास नहीं किया, वे अब अविश्वास प्रस्ताव की बात कर रहे हैं। सरकार पूरी तरह तैयार है और हर मुद्दे पर जवाब देने में सक्षम है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर काम कर रही है तथा विपक्ष के किसी भी राजनीतिक कदम का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.