Assam Flood News: हाहाकार मचाने वाली बाढ़! चारों ओर मची अफरातफरी..

Spread the love

गुवाहाटी: Assam Flood News असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को और गंभीर हो गई। पिछले 24 घंटों में 21 और लोगों की मौत हो गई, जबकि राज्य के 16 जिलों में 5.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। यह जानकारी असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने देर रात जारी बुलेटिन में दी। (Assam Rain News) बुलेटिन के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर जिले में 13 लोगों की मौत हुई। चराइदेव में पांच, गोलाघाट में दो और जोरहाट में एक व्यक्ति की जान गई। इसके साथ ही इस वर्ष राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। कुदरत का ऐसा कहर! यहां अचानक आई आफत से मची अफरातरफी, देखते ही देखते बिगड़े हालात, इतने लोगों की मौतों से मचा हड़कंप

Assam Flood News मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि वह बुधवार से बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। एएसडीएमए के अनुसार, बाढ़ से गोलाघाट, कामरूप, होजाई, डिब्रूगढ़, बिश्वनाथ, धेमाजी, सोनितपुर, उदालगुड़ी, नगांव, चराइदेव, कामरूप (मेट्रो), जोरहाट, तिनसुकिया, कार्बी आंगलोंग, लखीमपुर और शिवसागर सहित 16 जिलों में 5,64,600 से अधिक लोग प्रभावित हैं। सोमवार को 15 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 3.63 लाख से अधिक थी।

बुलेटिन के मुताबिक, 44 राजस्व मंडलों के 872 गांव अब भी जलमग्न हैं। सबसे अधिक 3,59,535 लोग शिवसागर जिले में प्रभावित हैं। इसके बाद जोरहाट में 87,662 और चराइदेव में 72,646 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में फिलहाल 71 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 12,284 विस्थापित लोगों को ठहराया गया है। इसके अलावा 202 राहत वितरण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं।

  • असम में बाढ़ की स्थिति लगातार बिगड़ रही
  • पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मौत
  • 16 जिलों में 5.64 लाख लोग प्रभावित

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.