Indore Fire Tragedy: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक बड़ा अग्निकांड हुआ है, जहां एक रिहायशी घर में लगी भीषण आग ने 7 लोगों की जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
कार से शुरू हुई आग
जानकारी के मुताबिक, तिलक नगर क्षेत्र के प्रीति नगर में घर के पास खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
बचने का नहीं मिला मौका
घर के अंदर मौजूद 7 लोग आग की चपेट में आ गए और सभी की मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला।
मौके पर पहुंची टीमें
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। एसडीईआरएफ और पुलिस टीम ने भी राहत और बचाव कार्य संभाला।
नेताओं ने लिया जायजा
घटना के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।