Deer Deaths in Ambikapur Park: छत्तीसगढ़ के Ambikapur स्थित Sanjay Park में हुई बड़ी लापरवाही ने 15 हिरणों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि पार्क का गेट खुला रह गया, जिससे आवारा कुत्ते अंदर घुस गए और उन्होंने हिरणों पर हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना ने वन्यजीव सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के सामने आने के बाद वन विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए डिप्टी रेंजर समेत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि संबंधित रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों को पांच दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, एक ही बाड़े में हिरण, कोटरी और बारहसिंगा रखे गए थे। इसी दौरान 4-5 आवारा कुत्ते अंदर घुस आए और कई हिरणों को मौके पर ही मार डाला।
इस मामले को और गंभीर तब बना दिया जब यह सामने आया कि घटना को दबाने की कोशिश की गई। कुछ कर्मचारियों ने मृत हिरणों के शवों को जंगल में ले जाकर जला दिया, ताकि मामला सामने न आए।
इस हादसे में दो छोटे हिरण के बच्चे अनाथ हो गए हैं, जो अब अपनी मां को तलाशते हुए इधर-उधर भटक रहे हैं। यह दृश्य लोगों को भावुक कर रहा है।