NH-53 Accident में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कांपा गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सड़क से उछलकर करीब 30 मीटर दूर जा गिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे-53 पर कांपा गांव के पास मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना में 3 युवकों की मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
मौके पर दो युवकों की मौत, अस्पताल में तीसरे ने तोड़ा दम

जानकारी के मुताबिक, हादसे में रामेश्वर साहू (32) और सुमित कुमार रात्रे (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार राहुल बंजारे (24) और गोवर्धन यादव (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान राहुल बंजारे ने भी दम तोड़ दिया। वहीं गोवर्धन यादव का अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा निवासी चारों युवक ट्रैक्टर क्रमांक CG-04-NA-9789 से बिरकोनी की ओर जा रहे थे। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. वहीं दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया. जहां राहुल ने भी दम तोड़ दिया. फिलहाल गोवर्धन का उपचार जारी है
सुबह करीब 6 बजे उनका ट्रैक्टर राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित शेरे पंजाब ढाबा के पास पहुंचा। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर सड़क से उछलकर करीब 30 मीटर दूर जाकर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे

NH-53 Accident की तस्वीरें हादसे की गंभीरता को बयां कर रही हैं। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रैक्टर काफी दूर जाकर पलटा।
हादसे में चारों युवकों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई।
फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस अब आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय ट्रक की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।
थाना प्रभारी विनोद कश्यप के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
परिवारों में पसरा मातम
एक ही गांव के चार युवकों के हादसे का शिकार होने की खबर से इलाके में शोक का माहौल है। हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है। वहीं घायल गोवर्धन यादव के इलाज को लेकर परिजन अस्पताल में मौजूद हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। NH-53 Accident के इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार भारी वाहनों से जुड़े सड़क हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।