Anurag Dobhal Suicide Attempt: अनुराग डोभाल ICU में भर्ती, हालत गंभीर; दोस्त ने बताया- न परिवार आया, न दोस्त

Spread the love

Anurag Dobhal Suicide Attempt: । लोकप्रिय यूट्यूबर और ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुके अनुराग डोभाल की हालत इस समय गंभीर बनी हुई है। उन्हें हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

लाइव स्ट्रीम के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि 7 मार्च की रात अनुराग इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे और इसी दौरान तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना के बाद उनके दोस्तों ने तुरंत उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल पहुंचाया और बाद में बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

गंभीर चोटें आईं

अनुराग के दोस्त और यूट्यूबर जोगिंदर ने अस्पताल से एक वीडियो साझा कर बताया कि अनुराग के दोनों हिप्स की हड्डियां टूट गई हैं और उनकी हालत अभी भी नाजुक है। डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

भावुक हुआ दोस्त

वीडियो में जोगिंदर भावुक नजर आए और उन्होंने बताया कि अनुराग के कई दोस्त होने का दावा करते थे, लेकिन इस मुश्किल समय में कोई भी अस्पताल नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि सुबह के करीब चार बजे तक वे अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर मौजूद थे।

फैंस कर रहे प्रार्थना

अनुराग डोभाल के फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। कई टीवी और सोशल मीडिया से जुड़े लोग भी उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.