Bastar Double Murder: रंग लगाने के शक में दो युवकों की हत्या, चाकू से हमला कर मार डाला; चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Bastar Double Murder: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में रंगपंचमी से पहले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

होलिका दहन के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, गांव में पारंपरिक रूप से होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि सालगुड़ गांव के दो युवकों पर एक युवक की प्रेमिका को रंग लगाने का शक जताया गया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

चाकू से ताबड़तोड़ हमला

इसी संदेह को लेकर कलचा गांव के चार युवकों ने दोनों युवकों को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रोहित और उमेश के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

चार आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। रंगों के त्योहार से पहले महज एक शक के कारण दो युवकों की हत्या हो जाने से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.