Chhattisgarh School Timing Changed: छत्तीसगढ़ के Gaurela-Pendra-Marwahi district जिले में स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक 16 मार्च से जिले के सभी स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
यह निर्देश जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू होगा। साथ ही सरकारी और निजी दोनों प्रकार के स्कूल इस आदेश के दायरे में आएंगे।
इस वजह से लिया गया फैसला
शिक्षा विभाग द्वारा जारी परिपत्र में बताया गया है कि 16 मार्च से प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं को केंद्रीयकृत समय-सारिणी के अनुसार संचालित करने के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
मूल्यांकन और बोर्ड परीक्षाएं पहले की तरह
यह आदेश सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान पाठकों को भेजा गया है।
हालांकि इस आदेश से बोर्ड परीक्षाओं और मूल्यांकन कार्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बाकी सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व निर्देशों के अनुसार ही संचालित होंगी।