15 July 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आज सदन की कार्यवाही का तीसरा दिन है। विधानसभा के तीसरे दिन की कार्यवाही में ध्यानाकर्षण और कई महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा सवालों का जवाब देंगे। इसके अलावा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री गुरु खुशवंत भी जवाब देंगे।
सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और विभिन्न शासकीय कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है। विपक्ष जहां जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है, वहीं सरकार भी विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है। प्रश्नकाल में डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी सदन में सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देंगे। माना जा रहा है कि आज की कार्यवाही में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हो सकती है।

पहले दिन राममंदिर चंदा विवाद पर गरमाया था सदन
मानसून सत्र के पहले दिन सदन की शुरुआत पद्मविभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजनबाई को श्रद्धांजलि देकर हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके सांस्कृतिक योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि के बाद अयोध्या राममंदिर चंदा विवाद को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे और नारेबाजी के चलते विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी।
दूसरे दिन जल जीवन मिशन और खाद-बीज का मुद्दा रहा प्रमुख
मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में जनहित से जुड़े कई विषयों पर तीखी बहस देखने को मिली। प्रश्नकाल के दौरान विधायक भईया लाल राजवाड़े ने जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और जल टंकियों के निर्माण में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। सरकार ने इस मामले की जांच कराने का भरोसा दिया। इसके बाद शून्यकाल में विपक्ष ने खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर सरकार को घेरा। विपक्ष ने किसानों को पर्याप्त खाद और बीज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए स्थगन प्रस्ताव के जरिए तत्काल चर्चा की मांग की।
आज इन मुद्दों पर रहेगी नजर
प्रश्नकाल में विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल
ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा
जनहित से जुड़े मामलों पर सरकार का पक्ष
विपक्ष की रणनीति और संभावित हंगामा
विभिन्न विभागों के मंत्रियों के जवाब