PM मोदी के टास्क फोर्स गठन पर दीपक बैज ने कहा- जनाधार खो चुके हैं, इसलिए कर रहे बैलेंस

Spread the love

रायपुर। प्रधानमंत्री द्वारा टास्क फोर्स के गठन को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि प्रधानमंत्री के टास्क फोर्स का गठन करने से क्या फायदा होगा, आपने तो पूरे देश के युवाओं का कैरियर खराब कर दिया। वे सड़कों पर हैं।

इस भ्रष्टाचार को सिस्टम में बैठे लोग कर रहे हैं। युवाओं और किसानों को सड़कों पर लाने का इन लोगों की धारणा बन गई है। Gen- z ने प्रधानमंत्री को घुटना टेकने पर मजबूर कर दिया है। मोदी ने 12 सालों में देश को बर्बाद कर दिया है, इसकी कोई भरपाई नहीं हो सकती।

बैज ने कहा, टास्क फोर्स का गठन केवल अपना जनाधार खो चुके हैं उसे बैलेंस करने के लिए कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा अपने मंत्रियों को रील बनाकर पोस्ट करने की नसीहत देने को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, इससे समझा जा सकता है कि एक शंखनाथ से पूरी सरकार की सिस्टम हिल चुकी है। प्रधानमंत्री से लेकर पूरी सरकार हिल गई है, डर चुकी है।

Gen-z को टारगेट कर रहे हैं। ये वो लोग हैं जो हमारे देश के 65 प्रतिशत हिस्सा है। Gen-z देश के पढ़े लिखे लोग अपने हक के लिए लड़ना जानते हैं, रील बनाकर डालने से क्या होगा, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। अब प्रधानमंत्री की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, उन्हें झोला उठाकर जाना होगा।

संगठन को लेकर हमारी पूरी तैयारी : बैज

दिल्ली में 29 जुलाई को होने वाली कांग्रेस की बैठक को लेकर दीपक बैज ने कहा, 29 तारीख को दिल्ली में सभी प्रदेश संगठनों को लेकर बैठक होने वाली है। संगठन को लेकर हमारी पूरी तैयारी हो चुकी है। संगठन की मजबूती को लेकर दिशा निर्देश मिलेंगे। इतने दिनों में किस तरह के आंदोलन किए हैं, इन सभी की रूपरेखा तैयार की गई है। बारिश के बाद जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.