Raipur Fire News Today: राजधानी में बारिश के बीच आग ने मचाई तबाही, हार्डवेयर दुकान खाक

Spread the love

रायपुर। Raipur Fire News Today: राजधानी के तेलीबांधा चौक स्थित दुकानों में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आधी रात करीब 1 बजे सुंदरानी हार्डवेयर में अचानक आग लगी जिसने पास ही स्थित ऑक्टोपस बार समेत करीब 4 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही दुकानों के सामने करीब 6 से ज्यादा दुपहिया वाहन भी जलकर स्वाहा हो गए।

लोगों ने छतों से कूदकर बचाई जान

Raipur Fire News Today मिली जानकारी के अनुसार, बार की ऊपरी मंजिल में कई लोग फंसे हुए थे जो आग लगने के बाद दो से तीन छतों से कूदकर बाहर निकले। इतना ही नहीं दुकानों के साइड वाले घर में कुछ लोग सो रहे थे उन्हें भी बाहर निकाला गया। जिससे उनकी जान बच गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस समेत SDRF की टीमें मौके पर पहुंची। जबतक फायर ब्रिगेड की वाहन मौके पहुंचती तबतक सुंदरानी हार्डवेयर में पेंट समेत कई ज्वलनशील सामान रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप लेकर आसपास की दुकानो को अपनी चपेट में ले लिया।

5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग (Raipur Fire News Today)

बताया जा रहा है कि सुंदरानी हार्डवेयर में पेंट, थ्रिनर समेत ज्वलनशील सामान जलने से पानी से करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाने के बाद उरला, खमतराई और धरसींवा इलाकों में स्थित बजरंग पावर समेत कई निजी पॉवर प्लांटो की निजी दमकल वाहनों को मौके पर बुलवाया गया।

हालांकि, शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है लेकिन आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल आग से कितने का नुकसान हुआ है? वो आंकलन के बाद ही खुलासा हो सकेगा। लेकिन सभी दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर स्वाहा हो गया है।

  • रायपुर के तेलीबांधा चौक पर आधी रात भीषण आग, 4 दुकानें और 6 से अधिक बाइक जलकर खाक
  • ऑक्टोपस बार में फंसे लोगों ने छतों से कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
  • 5 घंटे की मशक्कत और कई दमकल वाहनों की मदद से आग पर पाया गया काबू

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.